








अल्मोड़ा-उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। अल्मोड़ा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए प्रदेश की भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,पेपर लीक और अधूरे विकास कार्यों के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है।यात्रा को अलग-अलग हिस्सों में संचालित किया जाएगा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेतृत्व करेंगे।पार्टी का कहना है कि विधानसभा स्तर पर जनता के बीच जाकर सरकार की कमियों को उजागर किया जाएगा।वहीं यात्रा की शुरुआत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड,कथित वीआईपी प्रकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रदेशभर में न्याय यात्रा निकाली जाएगी।अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।कांग्रेस इसी मामले को लेकर जनता के बीच जा रही है।प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं से सीबीआई जांच कराने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि जांच में अपेक्षित तेजी दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि जब विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है तो सत्ता पक्ष उसे राजनीतिक आरोप बताकर खारिज कर देता है। लेकिन अब भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता भी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।यात्रा में यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष,भुवन कापड़ी उप नेता प्रतिपक्ष,मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा,गोविंद सिंह कुंजवाल,प्रदीप टम्टा पूर्व सांसद,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक,करन मेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,प्रशांत भैसोड़ा पूर्व डीसीबी अध्यक्ष,मनोज यादव सह प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस,भूपेंद्र सिंह भोज जिलाध्यक्ष,हरीश ऐठानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र जोशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा, शोभा जोशी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल महिला प्रकोष्ठ,दीप डांगी प्रदेश सचिव,परितोष जोशी प्रदेश सचिव,तारा चंद्र जोशी नगर अध्यक्ष कांग्रेस अल्मोड़ा, आनंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुशील शाह जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा,भैरव गोस्वामी पूर्व मेयर प्रत्याशी नगर निगम अल्मोड़ा,खजान गुड्डु पूर्व विधायक प्रत्याशी विधानसभा गंगोलीहाट,भगवत डसीला पूर्व जिलाध्यक्ष बागेश्वर, गीता मेहरा,तारा चंद्र जोशी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनूप भारती,विनोद वैष्णव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
