बाड़ेछीना-पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में आज छात्राओं के ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्व विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से Eminent Expert Talk कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वसुधा पंत अध्यक्ष ग्रीन हिल ट्रस्ट,चेयरपर्सन अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल तथा अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. वसुधा पंत ने छात्राओं को शिक्षा के महत्त्व,आत्मविश्वास,सकारात्मक सोच,नेतृत्व क्षमता तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने,उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विवेक,संवेदनशीलता,निर्णय लेने की क्षमता तथा एक जिम्मेदार नागरिक के गुणों का विकास करना भी है।व्याख्यान के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं नदी संरक्षण के महत्त्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने नदियों को जीवन,जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।जल प्रदूषण,प्लास्टिक कचरे तथा प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन जैसी समस्याओं के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण अपनाने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।डॉ. पंत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का सामूहिक दायित्व है। छात्राएँ भी अपने दैनिक जीवन में जल की बचत, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा आसपास के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी का विकास उन्हें भविष्य में जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाने में सहायक है।विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा,व्यक्तित्व विकास,सामाजिक सरोकारों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्त्वपूर्ण विचारों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन के अनुभवों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या रीति सिन्हा द्वारा डॉ. वसुधा पंत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से छात्राओं को नई दिशा मिलती है तथा उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम का समापन विशेषज्ञ के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका वर्ग प्रीति पंत, तनुप्रिया खुलबे,शैलजा नयाल, ममता भट्ट, नमिता तिवारी, रेखा मेहता, जानकी राणा, आशा भट्ट,किरन पाटनी, निवेदिता मिश्रा,अनीता रावल, भगवती गोस्वामी, भावना बिष्ट, कविता कार्की उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *