अल्मोड़ा-नगर के रामलीला मैदान दूंगाधारा में रविवार को दुर्गा महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।महोत्सव के प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं,बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक उत्साह के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।शोभायात्रा के बाद आयोजन स्थल पर शास्त्रीय विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा और मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की गई।प्रथम दिवस के मुख्य यजमान योगेश जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी सिमरन जोशी रहे। पूजा-अर्चना का संपादन व्यास भुवन चंद्र त्रिपाठी ने कराया।इस दौरान मनीष पाण्डेय,कुमारी पूजा तिवारी एवं जगमोहन गैड़ा ने सहयोग किया।आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट एवं अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों,सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से दुर्गा महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सायंकाल भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु मां भगवती की आराधना करेंगे।शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, समिति अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला,व्यास भुवन चंद्र त्रिपाठी, मोहित बिष्ट एवं दीवान सिंह रौतेला ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने मां भगवती से जगत कल्याण और विश्व में सुख-शांति की कामना की।साथ ही सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था, अनुशासन,गरिमा और संयम बनाए रखने की अपील की।शोभायात्रा एवं शुभारंभ समारोह में पार्षद जगमोहन बिष्ट,हर्षित बिष्ट,राजेंद्र बाड़ी,विवेक सांगा,मनीष पाण्डेय,सूरज बगड़वाल, चंदन बहुगुणा,शुभम मेहरा, करन सांगा,देवेश तिवारी, पुलकित बिनवाल,कनक नेगी,ललित मोहन सिंह गैड़ा, वेदांश भंडारी,दिव्यांशु बिष्ट, वेदांश भाकुनी,दिव्यांशु रावत, प्रतीक बिष्ट,खुशी नेगी, आसना आर्या,दीपक जोशी, दीपक तिवारी,सार्थक जोशी, दीवान सिंह रौतेला,श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती कंचन बिष्ट, राकेश भंडारी और राजू भाकुनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *