अल्मोड़ा-कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति से चुनाव आयोग को निर्देशित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाने और बेवजह काटे गए नामों को तुरंत जोड़ने की मांग उठाई।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पूरे देश में मतदाता सूची से चुन-चुन कर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।अल्मोड़ा जिले में भी बिना किसी ठोस कारण के कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे लोकतंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कहा कि एसआईआर के नाम पर गरीब,मजदूर और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया अपारदर्शी है और इसमें सत्ता पक्ष का हस्तक्षेप है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक करने और हर बूथ पर मतदाता सूची का सत्यापन कराने की मांग की। प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती, बीके पांडे, आनंद बिष्ट, कवींद्र पंत, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, कमलेश कुमार, बिक्रम सिंह फर्त्याल, जगदीश पांडे, दीपक कुमार, इसरार अहमद, हिमांशु, दिनेश पिलख्वाल, अशोक पंत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *