अल्मोड़ा-स्कूली बच्चों के विद्यालय समय में हुए बदलाव को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित व्यवस्था के तहत निर्धारित समय में फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार प्रातः 8:30 बजे से 9:45 बजे तक तथा सायं 2:30 बजे से 4:30 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के अतिरिक्त एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति संचालित रहेगी। अल्मोड़ा पुलिस ने वाहन चालकों से संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करने, पुलिस को सहयोग देने और निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *