अल्मोड़ा-मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह उत्कर्ष-2026 का उत्साह और उमंग के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार कुदन लटवाल रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने शिरकत की। इस दौरान अशोक कनवाल, दीपक शर्मा,गोपाल, मनीष कंवल एवं ललित सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मां अंबे इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संदीप सिंह यदुवंशी एवं वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संगीत,नृत्य,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कर्ष-2026 में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।संस्थान की ओर से बताया गया कि ‘उत्कर्ष-2026’ के तहत आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षकों,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *