


अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा में आज पर्यावरण मित्र बिमला देवी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर नगर निगम द्वारा उन्हें विशेष सम्मान के साथ विदाई दी गई।नगर आयुक्त के निर्देश पर वाहन को फूल-मालाओं से सजाकर बिमला देवी को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर पार्षद अनूप भारती ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम अल्मोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र वर्षों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर इस तरह सम्मानपूर्वक विदाई देना उनके योगदान के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।पार्षद अनूप भारती ने कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा पहली बार इस तरह की पहल करते हुए पर्यावरण मित्र श्रीमती बिमला देवी को सजी हुई गाड़ी से सम्मानपूर्वक विदाई देना सराहनीय कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए नगर आयुक्त का विशेष धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले पर्यावरण मित्रों का सम्मान समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है और नगर निगम की इस पहल से अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा।
