


अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने नरसिंहबाड़ी स्थित वर्मा परिषद में बैठक कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया, जबकि संचालन आशीष वर्मा ने किया। बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने अपने द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वह जनहित के कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोगों का सहयोग मिलता रहा तो शहर के विकास के लिए इसी तरह प्रयास जारी रखेंगे। विधायक ने कहा कि 2027 में उनकी सरकार बनने पर ओपीएस समेत रुके हुए सभी कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वर्मा परिषद के लिए चार लाख रुपये और रास्तों के निर्माण के लिए चार लाख रुपये, कुल आठ लाख रुपये देने की घोषणा की। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, बच्चू लाल वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, प्रकाश रावत, विनोद वैष्णव, बबली नेगी, नरेंद्र लाल वर्मा, अनिता रावत, संगीता वर्मा, रितु रावत, प्रताप सिंह रावत, चंद्र किरण बिष्ट, रवि वर्मा, लोकेश वर्मा, गुड्डू बिष्ट, दीपा उपाध्याय और राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
