






अल्मोड़ा-युवा नेशनल हॉकी खिलाड़ी अजय कनवाल पुत्र उमेद कनवाल के निधन का समाचार मिलने पर अल्मोड़ा के खेल जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन सहित खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल ने अजय कनवाल के निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि अजय एक युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी थे तथा उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी। उनके असमय निधन से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में गहरा दुख है।शोक व्यक्त करने वालों में विनीत बिष्ट, सौरव वर्मा, अजय वर्मा, गोकुल शाही, अकरम खान, शोबन कनवाल, राजेश बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह सांगा, राजन गुरानी, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, विक्रम सिंह भंडारी, राजेंद्र राणा, कैलाश मेहरा, हॉकी कोच करिश्मा, मनीष कनवाल, हरीश गोस्वामी, रीता बिष्ट, जीवन बोरा, राजेश कोलिया, कविता थापा, यशवंत, प्रेम रावत, योगेश आर्य सहित अन्य खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।
