दन्यां-जीआईसी खेती के छात्र चिराग उप्रेती जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से बाल विधायक चुने गए हैं। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा की गई इस पहल का सभी बच्चों ने स्वागत किया है।अल्मोड़ा जनपद के समस्त 6 विधानसभा क्षेत्रों से 12 बाल विधायकों का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि राज्य में बच्चों की लोकतांत्रिक भागीदारी,नेतृत्व क्षमता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पूरे प्रदेश में दो वर्षीय बाल विधानसभा 2026 का गठन करने का निर्देश दिया है। बाल विधायकों के बाद इन्हीं में से बाल मुख्यमंत्री चुना जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल विधायकों का चयन सभी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से निबंध लिखवा कर किया गया है।एक विधानसभा क्षेत्र से दो बाल विधायकों का चयन जनपद में गठित एक समिति द्वारा किया गया है। जनपद के समस्त 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 बाल विधायक चुने गए हैं। चयनित बाल विधायकों में 3 बालक और नौ बालिकाओं का चयन हुआ है।उन्होंने बताया कि इन्हीं में से बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाना है।जीआईसी खेती में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में पढने वाले चिराग उप्रेती का बाल विधायक चुने जाने पर, प्रधानाचार्य,पीटीए अध्यक्ष भाष्कर पांडे,मोहन चंद्र उप्रेती,बीडीसी सदस्य शेखर पांडे सहित समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *