अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लेप्रोसी मिशन पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ केक काटा गया और उन्हें भोजन कराया गया।साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल भी भेंट किए गए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मनाने का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के बीच खुशियां बांटना है।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रजा अली अंसारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,देवेंद्र भट्ट, नामित पार्षद अजीत पवार,जगत तिवारी, शुभम रौतेला,दानिश अंसारी, मुस्तकीम मलिक, इस्लाम बख्श, एडवोकेट असलम, साहिल अंसारी, रुबीना बेगम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *