अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के गोविंद पिलख्वाल ने धौलछीना के ग्राम दयारी के तोक सगवाड़ा में विगत दिनों आयी आपदा के दृष्टिगत क्षेत्र का दौरा किया।भ्रमण के दौरान पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना।पीड़ित परिवारों द्वारा राज्यमंत्री पिलख्वाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया तथा समाधान कराने का अनुरोध किया।इस अवसर पर राज्यमंत्री पिलख्वाल ने तत्काल मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्या का समाधान करने को कहा। पिलख्वाल ने पेयजल,विद्युत विभाग,राजस्व विभाग एवं विकास खंड भैंसियाछना के अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने को कहा जिससे योजनाओं का लाभ पीड़ितों को मिल सके।गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में जनहित एवं विकास को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा पीड़ितो को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि मुख्यमंत्री एवं सरकार हमेशा आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा हर संभव उनकी मदद करना सरकार की प्राथमिकता है।भ्रमण के दौरान मंडल महामंत्री शंकर सिंह,कुंदन सिंह नेगी,केदार सिंह,नरेंद्र सिंह नेगी,दीवान सिंह,बलदेव आर्य,किशन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *