


अल्मोड़ा-पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में अल्मोड़ा की युवा खेल प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कुर्मांचल एकेडमी और मानस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कुर्मांचल एकेडमी की कक्षा 10 की छात्रा खुशी नेगी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।इसके साथ ही उन्होंने लंबी कूद में भी पहला स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं मानस पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा कनक नेगी ने 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच कमल कुमार बिष्ट (5वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट, नेशनल गेम्स पदक विजेता एवं नेशनल रैफरी) के मार्गदर्शन,नियमित अभ्यास,कठिन परिश्रम, संयम और खेल अनुशासन को दिया।छात्राओं की उपलब्धि पर कुर्मांचल एकेडमी के हेड मास्टर केके पंत,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट, प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट, डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सदस्य सचिव प्रदीप जोशी एवं मीरा रयाल ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। स्पोर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
