अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल के कैंप कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोएजित किया गया।इस दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की खुशी साझा की तथा उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।मिष्ठान वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस सेवा, जनसरोकार और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं,बेटियों, युवाओं,किसानों,बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य कर रही है।सरकार का प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।कार्यक्रम में जिला महामंत्री दर्शन रावत, युवा मोर्चा जिला प्रभारी पूरन सिंह नगरकोटी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज भाकुनी, महामंत्री चंदन बहुगुणा,राजू धानक,पार्षद कैलाश गुरुरानी, पार्षद कृष्ण सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, दिव्या जोशी,सूरज बिष्ट,एड रमेश धपोला,डॉ एस एस पथनी,बिशन कनवाल,भुवन भास्कर राठौर,आशीष डोगरा, भावेश सांगा,करन सिंह, मोहित बिष्ट,दीपक सिंह, नीरज जोशी,अतुल मेहरा,हर्ष तिवारी,संतोष आर्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवत आर्य, प्रधान श्रीमती ममता जोशी, शोभा देवी,जया कनवाल, अंजू रावत,भावना देवी, कमला देवी,माधवी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *