अल्मोड़ा-इंजीनियर दिवस के अवसर पर मंगलवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से शक्ति सदन अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया और आरके दत्ताजी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इंजीनियर दिवस के उपलक्ष्य में शतरंज और कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इंजीनियरों ने बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में दूसरे चरण का रक्तदान भी किया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियंताओं ने एम. विश्वेश्वरैया और आरके दत्ताजी की जीवनी तथा उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें अभियंताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल सचिव कुमाऊं दीपक मटियाली, जनपद सचिव ललित मोहन बिष्ट, सहसंयोजक कुंदन गिरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री हिमांशु जोशी, मंडल उपाध्यक्ष रिनी पांडे, शाखा अध्यक्ष अल्मोड़ा सूरज रावत, शाखा सचिव हितांशी नैलवाल, जनपद अध्यक्ष सिंचाई विभाग इंजीनियर जीवेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष पेयजल इंजीनियर पंकज सिंह जीना, तनुजा राणा, प्रेम पांगती, दिव्या बिष्ट, दिशा कल्पाशी, दीपक टम्टा, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, रोहित नैलवाल, रवि दानी, देवेंद्र आर्या, दीप चंद्र, उमंग शर्मा, गौरव बिष्ट, हरीश बिष्ट, कृष्णा सिंह, प्रकाश कन्याल, रितिक चौहान, गायत्री आर्या, भरत सिंह रावत, पंकज कुमार, अरुण कठैत, दिनेश सिंह पवार, विशाखा पंत, मुकेश मिश्रा, रविंद्र रावत, जतिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *