


अल्मोड़ा-मां नंदा देवी कप 2026 ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में अकादमी के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण तथा एक खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतीक बिष्ट ने 41 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कैडेट वर्ग में शिवाय आर्या ने अंडर-49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा मयंक सिंह गैड़ा ने अंडर-33 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सब-जूनियर वर्ग में रिद्धांशी बिष्ट ने अंडर-20 किग्रा तथा ललित मोहन गैड़ा ने अंडर-29 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वेदांश भंडारी ने कैडेट वर्ग के अंडर-44 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक, पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता, खिलाड़ी एवं रेफरी तथा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, धैर्य, समर्पण, संयम, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।प्रतियोगिता के लिए मयंक पिलख्वाल (ब्लैक बेल्ट) को अकादमी का टीम कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार सफलता हासिल की।अकादमी के सचिव प्रदीप जोशी ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
