जागेश्वर-विश्व प्रसिद्ध श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम के समीप श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर के पूजारियो के गांव कोटुली में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।ग्राम की क्षतिग्रस्त सड़कों,बदहाल बिजली व्यवस्था और अंधेरे में डूबे रास्तों की समस्या को उठाते हुए जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी एवं महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (कैलाश चन्द्र भट्ट) ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कोटुली ग्राम की तीन प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी कोटुली ग्राम की मुख्य सड़क भारी बारिश के कारण जगह-जगह टूट चुकी है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से 250 से अधिक परिवारों, होमस्ट्र संचालक,श्रदालु और जागनाथ धर्मार्थ आश्रम के निर्माण कार्य में जुटे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।इस गांव में वर्तमान में केवल 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा है।आबादी बढ़ने और क्षेत्र में होमस्टे,आश्रम व होटलों के खुलने से यह क्षमता बेहद कम साबित हो रही है।आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।महामंडलेश्वर ने यहां 100 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।वही दंडेश्वर मंदिर में देर रात तक सेवाएं देने वाले पुजारी और ग्रामीण इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।सड़क पर लाइट न होने के कारण रात में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।इस मार्ग पर कोटुली गांव तक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता जताई गई है।महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों को तुरंत निर्देशित कर सड़क मरम्मत,नया ट्रांसफार्मर लगाने और सोलर लाइटों की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *