






अल्मोड़ा-शुद्धिकरण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद दीपक कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।दीपक कुमार ने कहा कि यदि भाजपा को वास्तव में अनुसूचित जाति समाज की चिंता होती तो वह मामले की जांच के आदेश देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती न कि कांग्रेस के विरोध में खड़ी होती।पार्षद दीपक कुमार ने कहा कि पूरे मामले में भाजपा नेताओं के बयानों से उनकी घबराहट साफ नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के कुछ नेता शुद्धिकरण करने वालों के पक्ष में बयान दे रहे हैं,जबकि दूसरी ओर यही नेता यह कह रहे हैं कि शुद्धिकरण करने वालों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने कहा कि इन विरोधाभासी बयानों से भाजपा की मानसिकता स्पष्ट होती है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी इस संवेदनशील मुद्दे को दबाना चाहती है।दीपक कुमार ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े इस मामले में राजनीति करने के बजाय दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
