अल्मोड़ा-इंडिया ताइक्वांडो की राज्य इकाई से संबद्ध डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में रविवार को मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के स्पोर्ट्स हॉल में कलर बेल्ट अपग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में करीब 50 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न श्रेणियों की कलर बेल्ट के लिए अपनी योग्यता और दक्षता का प्रदर्शन किया।कलर बेल्ट अपग्रेडिंग टेस्ट में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों,किक,पंच,बचाव की तकनीक,अटैकिंग मूवमेंट, बैलेंस,स्पीड,पावर,संयम और धैर्य का प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के साथ-साथ तकनीकी कुशलता का भी परिचय दिया।परीक्षक के रूप में अनंत बिष्ट,द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रेफरी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया।उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सफलता के लिए आवश्यक टिप्स दिए। साथ ही किक और पंच की तकनीक में और अधिक सुधार करने पर जोर दिया।उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास,अनुशासन और तकनीकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष,पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रेफरी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के दिशा-निर्देशन,मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।एसोसिएशन के महासचिव एवं ब्लैक बेल्ट प्रदीप जोशी ने बतौर ऑब्जर्वर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सहायक के रूप में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।इनमें मयंक गैड़ा, प्रतीक बिष्ट,कनक नेगी, अवनि बिष्ट,ललित मोहन गैड़ा,अंशिका बिष्ट,साक्षी रयाल,सार्थक जोशी और मयंक पिलख्वाल शामिल रहे।
टेस्ट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में हर्षिता कुमारी, यश सिंह नेगी,गरिमा गैड़ा, यशवी राय,ऋषभ सिंह मेर, दर्श भंडारी,जयेश बानी, सिद्धार्थ भडोला,आदित्य दोसाद,मयूर दोसाद,तानिया बाराकोटी,ऋषभ गैड़ा, दिव्यांशु मेहरा,नमन नेगी, दिव्यांश रयाल,जिया बानी, पीयूष जोशी,जिया मेहरा, काव्या बाराकोटी,पार्थ भट्ट, आराध्या गैड़ा,लक्ष्य बिष्ट, आरव रयाल,अनुश्री आर्या, आसना आर्या,लतिका जैम्याल,दक्षेश जोशी,हर्षित भाकुनी,कार्तिक भाकुनी, कार्तिक नेगी,दक्ष नेगी, प्रियांशु गैड़ा,सान्वी टम्टा, लक्ष्य मेहता,तन्मय मेहता, हार्दिक जलाल,नीरज मेहरा, भाविका टम्टा,दिव्यांशु बिष्ट, वेदांश भंडारी,सांची नेगी, शिवाय आर्या,प्रनील बिष्ट और ऋद्ध्यांशी बिष्ट सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कलर बेल्ट अपग्रेडिंग टेस्ट ताइक्वांडो खिलाड़ियों को अपनी योग्यता के आधार पर समय-समय पर देना होता है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता ही नहीं,बल्कि उसकी मानसिक दक्षता,संयम,धैर्य, अनुशासन और तकनीकी योग्यता को भी दर्शाती है।उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की किक और पंच, बचाव की तकनीक,आक्रमण की विभिन्न मुद्राओं के साथ-साथ बैलेंस,पावर, स्पीड,स्किल और मारक क्षमता का संयोजन प्रदर्शित करना होता है।इसके माध्यम से खिलाड़ी अपनी शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती का परिचय देते हैं।आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सुरेश सिंह नेगी, मीरा रयाल,डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की सदस्य एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।कलर बेल्ट अपग्रेडिंग टेस्ट ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि अल्मोड़ा में ताइक्वांडो के प्रति बच्चों और युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और नियमित प्रशिक्षण एवं अनुशासन के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *