अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हवालबाग में लोधिया से चौमू तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए ₹384.14 लाख यानी ₹3 करोड़ 84 लाख 14 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति राज्य योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति को पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है।कैलाश शर्मा द्वारा क्षेत्र की सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार शासन स्तर पर पैरवी की जा रही थी। स्वीकृति मिलने से लोधिया, चौमू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है।मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।साथ ही सड़क की स्थिति में सुधार होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।कैलाश शर्मा ने इस विकास कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने लोधिया,चौमू सहित समस्त क्षेत्रवासियों को इस विकास कार्य की स्वीकृति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *