





स्याही देवी-सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याही देवी मंडल में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश सह संयोजक, सुशासन विभाग उत्तराखंड सुभाष पांडेय मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट ने की।बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष पांडेय ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करे।सुभाष पांडेय ने कहा कि बूथ केवल चुनाव के समय सक्रिय होने का केंद्र नहीं है, बल्कि लगातार जनता से संवाद और संपर्क का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर नियमित संपर्क अभियान चलाएं, नए लोगों को संगठन से जोड़ें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर तैयारी में जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत मंडल और मजबूत संगठन की पहचान है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना होगा।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश बिष्ट, मंडल के महामंत्री, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
