





अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि जनहित को देखते हुए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में फिजिशियन की तैनाती का समाधान जल्द होने जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर फिजिशियन जिला अस्पताल में वापस पदभार ग्रहण करेंगे।
रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल में फिजिशियन के नहीं होने से विगत दो माह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।विशेषकर गंभीर एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा था।जनहित से जुड़े इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस समस्या के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया था।उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से उनकी वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में फिजिशियन की आवश्यकता और मरीजों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया।वार्ता के बाद उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि एक सप्ताह के भीतर फिजिशियन जिला अस्पताल में वापस अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला अस्पताल पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में अल्मोड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि फिजिशियन के वापस आने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का जनहित से जुड़े इस विषय पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।इसके साथ ही पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को शिफ्ट किए जाने को लेकर सामने आ रही चर्चाएं पूरी तरह भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी स्वयं स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता हुई है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को वर्तमान स्थान से शिफ्ट करने की सरकार की कोई योजना नहीं हैरघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल को स्थानांतरित किए जाने की जो बात सामने आ रही है, वह वास्तविकता से परे है। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया है कि सरकार की ओर से यह बात केवल उन जिला चिकित्सालयों के संदर्भ में कही गई थी, जो एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। इसका अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय लंबे समय से नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में अस्पताल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना तथ्य जाने किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है और अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर उनकी स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है।पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 1998 में उन्होंने जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के विस्तार के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को वर्षों की मेहनत और प्रयासों से यहां स्थापित किया गया है, उसे कहीं और स्थानांतरित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जिला अस्पताल अल्मोड़ा की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे यही बेहतर किया जाएगा।
