अल्मोड़ा-जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को रानीखेत स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय यहां की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है।इसे अल्मोड़ा से हटाकर रानीखेत स्थानांतरित करने का कोई भी निर्णय अल्मोड़ा की जनता के हितों के साथ कुठाराघात होगा।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से जिला चिकित्सालय को शिफ्ट किए जाने की बात कही गई है जिससे अल्मोड़ा की जनता में भारी आक्रोश है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहाड़ के लोगों को पहले से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।ऐसे में जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से हटाने के बजाय सरकार को अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों,पर्याप्त स्टाफ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से हटाने का कोई भी निर्णय धरातल पर लागू करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस अल्मोड़ा की जनता के साथ मिलकर व्यापक और उग्र जनआंदोलन करेगी।महानगर अध्यक्ष तारा चंद्रा जोशी ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का नहीं बल्कि अल्मोड़ा की पूरी जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। जिला चिकित्सालय को किसी भी कीमत पर अल्मोड़ा से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनता की भावनाओं और मांग को नजरअंदाज किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और अल्मोड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।कांग्रेस ने पुतला दहन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में ही रहेगा और जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,आनंद सिंह बगड़वाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,भैरव गोस्वामी,एन डी पाण्डे,वैभव पांडे संगठन महामंत्री,रमेश नेगी,अशोक गोस्वामी,दिनेश पांडे,विकास कुमार,रितिक नयाल,मुकेश कुमार डैनी,दीपक कुमार,मनोज वर्मा,रोहित रौतेला,फेमिना खान,किरण आर्य,परितोष जोशी,तारा तिवारी,गीता मेहरा,कार्तिक शाह, पारसनाथ गोस्वामी,रविंद्र टम्टा,राज चौहान,निजाम कुरैशी,इसरार अहमद,हरीश सतवाल,दिनेश जोशी, कुलदीप सिंह मेर,शांतनु शाह, दीवान सिंह खनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *