अल्मोड़ा-असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने मानवीय पहल करते हुए ₹21,000 की सहायता राशि प्रदान की।यह धनराशि सोसाइटी के सदस्यों द्वारा आपस में स्वेच्छा से एकत्रित की गई।रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी एक क्षेत्र की समस्या नहीं होती बल्कि ऐसे समय में पूरा समाज प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होता है। उन्होंने कहा असम के बाढ़ प्रभावित परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।ऐसे समय में उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना हमारा मानवीय और सामाजिक दायित्व है। सोसाइटी के सदस्यों ने अपनी क्षमता के अनुसार स्वेच्छा से सहयोग दिया और ₹ 21 हजार की राशि एकत्रित की।हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।सोसाइटी के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि रेड क्रॉस का मूल उद्देश्य आपदा और संकट की परिस्थितियों में मानव सेवा करना है।उन्होंने कहा हमने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग के माध्यम से यह राशि एकत्रित की है। हमारा मानना है कि सहायता की राशि छोटी या बड़ी नहीं होती, बल्कि उसके पीछे की भावना महत्वपूर्ण होती है। असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया गया यह सहयोग हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करेगी।इस सहयोग में आशीष वर्मा, मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, दीप जोशी, हरीश कनवाल, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, अनुप शाह, मोहन कांडपाल, भैरव गोस्वामी, मनोज भंडारी, ललित मोहन जोशी, चंदन सिंह मेहता, गिरीश मल्होत्रा, मोनू साह एवं बी.एस. मनकोटी ने अपना योगदान दिया।रेड क्रॉस सोसाइटी की इस पहल को मानवता और सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सदस्यों ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *