



अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार अल्मोड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।बैठक में अपराध नियंत्रण,नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई,यातायात व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण और मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों एवं फायर स्टेशनों को आपदा प्रबंधन उपकरण चालू एवं तत्पर स्थिति में रखने,थाना वाहनों में आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध रखने तथा थाना एवं चौकी स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।थाना क्षेत्रों के वालंटियर्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिए गए।ड्यूटी से बिना उचित कारण अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।एसएसपी ने थाना प्रभारियों एवं एसओजी को स्मैक,गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।आदतन अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित निरोधात्मक एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।महिला, पुरुष एवं बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।लंबित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायतों,माल मुकदमाती, समन,नोटिस एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और निस्तारण पर भी एसएसपी ने विशेष जोर दिया।निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य कार्यों का नियमित निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं से गुणवत्ता,सुरक्षा मानकों और निर्धारित समयसीमा का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।साइबर अपराधों की गंभीरता को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को साइबर सेल के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए म्यूल बैंक खातों,मोबाइल नंबरों एवं मोबाइल सिम के सत्यापन का विशेष अभियान चलाने तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने को कहा गया।
सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।फेम इंडिया–एशिया पोस्ट द्वारा देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में चंद्रशेखर घोड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का चयन होने पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि को पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय बताया।एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की स्पष्ट हिदायत दी।इस दौरान सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट ने अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल चौकी प्रभारी मजखाली कोतवाली रानीखेत एवं कानि ना0पु0 कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत को एम्प्लॉय ऑफ दि मंथ चुना गया।उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल ने रानीखेत क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों से रह रहे एक व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर अथक प्रयासों से उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया।वहीं कानि कमल गोस्वामी ने बाजार से गुम हुए ₹1,67,000 से भरे बैग को बरामद कर सुरक्षित रूप से उसके स्वामी को सुपुर्द किया।उत्कृष्ट पुलिसिंग,गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए 21 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दो दैनिक सफाई कर्मियों को नगद पुरस्कार देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
उपनिरीक्षक सचेन्द्र यादव चौकी प्रभारी मासी चौखुटिया,उपनिरीक्षक राहुल राठी साइबर सेल अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक कमित जोशी चौकी प्रभारी जागेश्वर,अपर उपनिरीक्षक दूरसंचार चन्द्र मोहन पाण्डे साइबर सेल अल्मोड़ा,अपर उपनिरीक्षक टी पी जनक राम यातायात सेल अल्मोड़ा,अपर उपनिरीक्षक नापु सुरेश चंद्र कोतवाली अल्मोड़ा,अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल एस ओ जी अल्मोड़ा,उपनिरीक्षक नापु कविन्द्र शर्मा पुलिस लाइन अल्मोड़ा, अपर उपनिरीक्षक सपु गिरीश राम पुलिस लाइन अल्मोड़ा, हेकानि 163 नापु अमित कुमार थाना भतरौजखान, हेकानि 135 नापु गोपाल गिरी थाना धौलछीना,कानि 78 नापु जगदीश सिंह थाना देघाट,कानि 40 नापु महेश प्रसाद चौकी जागेश्वर,कानि 133 सपु मनोज गिरी पुलिस लाइन अल्मोड़ा, पी ए सी कानि 2941 रमेश कुमार 46वीं वाहिनी रुद्रपुर, होमगार्ड 1452 सुरेश राम धौलादेवी प्लाटून अल्मोड़ा, महिला कानि 57 प्रियदर्शनी इन्द्रा पुलिस कार्यालय, अनुचर संजय सिंह फायर स्टेशन अल्मोड़ा,सफाई कर्मी महेन्द्र प्रसाद थाना धौलछीना तथा अनुचर त्रिलोक पांडे थाना धौलछीना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।17 अगस्त से से 19 अगस्त तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर पदक जीतने वाले हेकानि मो अनवर,कानि कैलाश काला एवं कानि कमल जोशी को भी एसएसपी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत,सीओ रानीखेत भावना कैंथोला,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी,निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक),निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी,प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी,निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह,थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद,थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा,थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त,कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा,पीआरओ/प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी, उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी मजखाली, उ0नि0स0पु0 मोहित कुमार, उ0नि0 (एम) पूरन रावत (आंकिक),अ0उ0नि0 (एम) रिफाकत नवी खॉ (प्रधान लिपिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
