



अल्मोड़ा-दिनांक 21 अगस्त को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरूपता,अनुशासन एवं बेहतर शारीरिक मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत उन्होंने पुलिस जवानों के साथ स्वयं दौड़ लगाकर फिटनेस,ऊर्जा एवं टीम भावना का संदेश दिया तथा जवानों को नियमित शारीरिक अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
परेड के दौरान जवानों से दौड़,तेज चाल,ड्रिल, शस्त्राभ्यास एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।इस दौरान जवानों को उच्च स्तर की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।परेड के दौरान उपस्थित पुलिस बल को विभिन्न शस्त्रों, उनमें प्रयुक्त कारतूस,वेपन हैंडलिंग एवं शस्त्रों के सुरक्षित संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र सहित समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी एवं पुलिस लाइन,पुलिस कार्यालय,फायर स्टेशन अल्मोड़ा/रानीखेत तथा एस डी आर एफ, पी ए सी संचार शाखा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
