



अल्मोड़ा-आज दिनांक 21 अगस्त को उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय में कुलपति अमित कुमार सिन्हा से सोबन सिंह जीना के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुलाकात की।मुलाकात में सोबन सिंह जीना विश्वविधालय और उत्तराखंड खेल विश्वविधालय के बीच एमओयू करने के संबंध में चर्चा हुई।कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने एमओयू के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। एमओयू से दोनो विश्वविधालय के छात्र व छात्राओं को खेल के क्षेत्र में फायदा मिलेगा।इस संबंध में पूर्व में सोबन सिंह जीना विश्वविधालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की कुलपति खेल विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा हो चुकी थी। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देश में आज क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने कुलपति खेल विश्वविद्यालय से मुलाकात की। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही दोनो विश्वविधालय के बीच एम ओ यू में हस्ताक्षर होंगे।इसके अतिरिक्त लियाकत अली खान ने अमित कुमार सिन्हा को खेल नीति और 2036 के ओलंपिक के विजन के लिए अपने सुझाव का डॉक्यूमेट भी भेट किया।
