



अल्मोड़ा-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आज शाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और इस मामले पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम जैसे राष्ट्रभावना से जुड़े गीत के प्रति कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे का रवैया आपत्तिजनक रहा।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रभक्ति से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत है।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में वंदे मातरम ने देशवासियों में स्वाधीनता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। ऐसे राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के विषय पर किसी भी प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की भावनाओं और उनके संघर्ष से जुड़ी राष्ट्रीय विरासत का सम्मान सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। विरोध प्रदर्शन में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल,जिला सह प्रभारी दीपक उप्रेती,प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,पूर्व नगर अध्यक्ष मोनू शाह,कैलाश गुरुरानी,अर्जुन बिष्ट,चन्दन बहुगुणा,कृष्ण बहादुर, जगमोहन बिष्ट,अभिषेक जोशी,शुभम रौतेला,मोहित बिष्ट,नितिन भंडारी,गौरव बिष्ट,सूरज बिष्ट,दिव्या जोशी, अभिषेक तिवारी,निर्मल सिंह, हिमाल शर्मा,सक्षम शर्मा, चन्दन पालीवाल,चित्रा उपाध्याय,हर्षित बिष्ट,संजय भट्ट,अतुल मेहरा,वैभव जोशी, त्रिलोक रौतेला,सुमित नेगी, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
