अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी नैनीताल एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के प्रयास का विरोध किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीसीसी सदस्य दीप सिंह डांगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, विक्रम फर्त्याल,पारस नाथ गोस्वामी,भैरव गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट,अमर सिंह बिष्ट,रितिक नयाल,नारायण दत्त पांडे,दानिश खान,गोविन्द मेहरा,पंकज पाठक,दिनेश पिलखवाल,भानु दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,तारा तिवाड़ी, मोहन सिंह डसीला,बी.के. पांडे,निर्मल रावत,जया जोशी, कार्तिक साह,फेमिना खान, तारा चन्द्र साह, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार,केतन चौधरी,निर्मल सिंह,रवि चन्द्र टम्टा,दीवान ढैला,देव सिंह कनवाल,दीपा गोस्वामी,गुंजन सिंह चम्याल, अशोक गोस्वामी, वकुल साह, किरण आर्य,गीता मेहरा, सलीम अख्तर,प्रवीण भोज, नरेंद्र कुमार,सतीश टम्टा, घनश्याम जोशी,आशीष भारती समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *