अल्मोड़ा-पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को अल्मोड़ा स्थित ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।मंदिर समिति के सचिव मनोज सनवाल,व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा,अनूप साह, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट सहित तारा चंद जोशी एवं महेश मिश्रा ने पंचायती राज मंत्री का स्वागत किया।इस दौरान मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के संबंध में भी उन्हें जानकारी दी गई।
पूजा-अर्चना के दौरान मदन कौशिक ने मां नंदा देवी के समक्ष विधिवत पूजा की और मंदिर की परंपराओं के अनुरूप मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि मां नंदा देवी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि की ओर आगे बढ़े।इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,दीपक पांडेय,पार्षद संजय जोशी,जगत भट्ट, हिमाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।मंत्री के मंदिर पहुंचने पर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।मंदिर समिति पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए मां नंदा देवी के धार्मिक महत्व और अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी अवगत कराया।मां नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हैं विशेष रूप से नंदा देवी महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का भव्य वातावरण रहता है।
