अल्मोड़ा-संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पाताल देवी से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुँची।पूरे मार्ग में जय गुरु रविदास के उद्घोष एवं भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी,ताकि संत रविदास के समरसता, समानता,मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके तथा उनके जीवन मूल्यों से समाज को प्रेरित किया जा सके।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संत गुरु रविदास का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है।उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण ही न करें,बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें।उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस,सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, करुणा,श्रम और समानता का संदेश दिया।उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे।हमें उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए,जिससे सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता और अधिक सुदृढ़ हो सके।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि संत रविदास का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म,चरित्र और सेवा भाव से होती है।उन्होंने समाज में समरसता और मानवता की जो अलख जगाई,वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि संत गुरु रविदास की 650 वीं जयंती केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है।भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत रविदास के समरसता और सामाजिक न्याय के संदेश को पहुँचाने का कार्य कर रही है।हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट तथा सह-संयोजक मनोज तिवारी,पंकज भाकुनी, त्रिलोक राम एवं सौरभ वर्मा रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश नयाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,सुभाष पांडे,गिरीश खोलिया,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट,हरीश कनवाल,मनोज सनवाल, मनीष जोशी,रेखा आर्य,कमला तिवारी,नेहा उप्रेती,राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी,विनीत बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी,प्रकाश भट्ट,अर्जुन बिष्ट,नवीन बिष्ट,प्रताप ग़ैरा, मदन बिष्ट,जगदीश नगरकोटी, आनंद कनवाल, जगमोहन बिष्ट,विनोद लटवाल,देवेंद्र भट्ट,नीरज सांगा,शुभम रौतेला,देवेंद्र मेहता,दिशांत पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *