


अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में परिसर निदेशक, समस्त संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों,सहायक निदेशकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पीएचडी साक्षात्कार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और सभी को निर्देशित किया गया।निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट द्वारा कल (दिनांक: 6 जुलाई,2026) को आयोजित होने वाले पीएचडी साक्षात्कार प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए संकायाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही विषय संयोजकों को यूजीसी के मानकों के अंतर्गत ही विद्यार्थियों के सभी प्रमाण पत्रों के जांचोपरांत साक्षात्कार लेने,विश्वविद्यालय के द्वारा जारी किए गए प्रवेश संबंधी निर्देशों का अनुपालन करने,गोपनीयता बरतने,साक्षात्कार के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में पीएचडी को लेकर चिंतन किया गया।बैठक में प्रो पी एस बिष्ट परिसर निदेशक,प्रो सुशील कुमार जोशी संकायाध्यक्ष विज्ञान,प्रो डी के भट्ट विधिक सलाहकार, प्रो शेखर चन्द्र जोशी संकायाध्यक्ष दृश्यकला,प्रो हरीश चंद्र जोशी संकायाध्यक्ष कला,डॉ एच आर कौशल संकायाध्यक्ष वाणिज्य,प्रो ए के नवीन संकायाध्यक्ष विधि,डॉ रिज़वाना सिद्धिकी संकायाध्यक्ष शिक्षा,प्रो नीरज तिवारी, प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो मधुलता नयाल, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो रुबीना अमान सहायक निदेशक, प्रो डी पी यादव सहायक निदेशक, प्रो निर्मला पंत, प्रो शालिमा तबस्सुम, प्रो संजीव आर्या,डॉ.पारुल सक्सेना, डॉ दीपक सहायक निदेशक, डॉ बलवंत कुमार, डॉ ममता पंत, डॉ आर सी मौर्या, डॉ बच्चन लाल, डॉ प्रियंका, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ मीनाक्षी आर्या, डॉ ललित चन्द्र जोशी शोध सहयोगी आदि मौजूद रहे।
