


अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी नवीन चन्द्र तिवाड़ी एवं अनुसेवक प्रदीप कुमार पाण्डे के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों कर्मचारियों के लंबे,समर्पित एवं निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नवीन चन्द्र तिवाड़ी एवं प्रदीप कुमार पाण्डे ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली,अनुशासन एवं सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर नगर निगम परिवार की ओर से दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर,स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी।अपने संबोधन में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर निगम परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे सदैव याद रखेंगे।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा दोनों कर्मचारियों के सुखद,स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संजय जोशी,पार्षद हेम तिवारी,पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,पार्षद वैभव पांडे,पार्षद भूपेंद्र जोशी,पार्षद कुलदीप सिंह मेर,पार्षद अंजू बिष्ट,पार्षद आशा बिष्ट,पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद दीपक कुमार,पार्षद रोहित कार्की,पार्षद मुकेश कुमार,पार्षद इंतखाब आलम कुरैशी,पार्षद नवीन आर्या, पार्षद गुंजन चम्याल,पार्षद प्रदीप आर्या,पार्षद अभिषेक जोशी,नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी,नामित पार्षद जगत तिवारी,नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह,सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी,कर अधिकारी पवन पांडे,पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
