


अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त कोतवाली/थाना/चौकी/यातायात प्रभारियों को पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।उक्त क्रम में जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना एवं कोतवाली व यातायात प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना डीएल,बिना सीट बैल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 66 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा 3 वाहनों को सीज किया गया है।साथ ही जनपद में न्यूसेन्स फैलाने वाले /बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 44 लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।अल्मोड़ा पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
