अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा की ओर से जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं,भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिनका लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार और समाज में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रही हैं।किरण पंत ने कहा कि लखपति दीदी अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे अधिक तक पहुंचाना है। इसके लिए सरकार प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता,बैंकिंग सुविधाएं,कौशल विकास और विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है।उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वरोजगार के नए अवसरों को अपनाने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।उन्हें स्वरोजगार,लघु उद्योग,कृषि आधारित व्यवसाय, हस्तशिल्प,डेयरी एवं अन्य उद्यमों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार के साथ-साथ समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव होगा।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक रावत ने भी महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार की योजनाएं उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संगठित होकर स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता साह सहित अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।सम्मेलन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमा,दया,ललिता,नीमा ढैला, विमला देवी,भगवती देवी, मंजू पांडेय,किरण बिष्ट, कमला देवी,रेखा,बबीता,हीरा देवी,गीता देवी,बसंती,पदमा, माया,हिमानी सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा की दर्जनों पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।सम्मेलन पूरे समय उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *