अल्मोड़ा-उत्तराखंड सरकार में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा मंत्री भावना मेहरा के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर भावना मेहरा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती तथा सरकार की विकासपरक नीतियों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दर्जा मंत्री भावना मेहरा का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की और विभिन्न संगठनात्मक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,महिला जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण पंत,कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, शुभम रौतेला,आशीष डोगरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *