अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा से संबद्ध बेस चिकित्सालय के सुचारु संचालन के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार शासनादेश के क्रम में बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा को अगले आदेश तक बेस अस्पताल अल्मोड़ा का चिकित्सा अधीक्षक नामित किया गया है।
गौरतलब है कि बेस अस्पताल अल्मोड़ा जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।ऐसे में चिकित्सा अधीक्षक के रूप में डॉ. पुनेरा की नियुक्ति से अस्पताल के प्रशासनिक संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *