अल्मोड़ा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विश्वविद्यालय में लगातार हो रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं एवं परीक्षा नियंत्रक की कार्यशैली के विरोध में पुतला दहन किया गया।नगर मंत्री रोहित कुमल्टा का कहना है कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।बताया कि प्रमुख समस्याओ में लॉ विभाग के अधिकांश विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है जिससे विद्यार्थियों में भारी रोष व्याप्त है।प्रथम सेमेस्टर (बैक) के अधिकांश विद्यार्थियों का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है जबकि वे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएँ भी दे चुके हैं।पीजी के अनेक विद्यार्थियों के परिणाम अभी तक लंबित हैं जबकि पीएचडी काउंसलिंग एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए परिणाम अनिवार्य हैं।कई अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी अनावश्यक रूप से लंबित हैं, जिससे प्रवेश,छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।बार-बार ज्ञापन देने एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद परीक्षा शाखा द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्पष्ट करती है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र सभी लंबित परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा नियंत्रक की होगी।
विरोध क़े दौरान नगर मंत्री रोहित कुमल्टा,जिला संयोजक राहुल कनवाल,परिसर मंत्री ऋतिक नेगी,साहिल नेगी,गौरव जोशी,भास्कर जोशी,हिमांशु भट्ट,पवन,दीपक कुमार,पंकज आर्य,दयाल,लकी जोशी दीपक राठौर,गौरव चौहान,हर्षित बिष्ट आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *