अल्मोड़ा-बरसात से पूर्व नंदा देवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने वार्ड के अंतर्गत सीवर लाइन क्षेत्र में जल संस्थान की कनिष्ठ सहायक अभियंता अंशु बिष्ट एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न चैम्बरों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के कई चैम्बरों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा सामने आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया।निरीक्षण के दौरान कुछ चैम्बरों में जल निकासी एवं रखरखाव से संबंधित समस्याएं चिन्हित की गईं जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिससे बरसात मे वार्ड वासियों को कोई भी परेशानी ना आये।अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर पार्षद ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार विभागीय समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *