अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के उपरांत भाजपा अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने जिला संगठन के विभिन्न 22 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है।जिलाध्यक्ष महेश नयाल द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न प्रकोष्ठों में संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।घोषित सूची के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक अक्षय भट्ट,विधि प्रकोष्ठ के चंदन बगड़वाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के हरीश बोरा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मदन मोहन सनवाल,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सुनील कर्नाटक,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के नरेंद्र बिष्ट, शिक्षक प्रकोष्ठ के माधो सिंह बिष्ट,धर्म–संस्कृति/मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ के वंशीधर भट्ट,गोरखा प्रकोष्ठ के केतन धर्ती,आर्थिक प्रकोष्ठ के जगदीश चौहान,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के रमेश धपोला,स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रकोष्ठ की संयोजक कविता सुयाल बिष्ट, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के आनंद कनवाल,व्यापार प्रकोष्ठ के सुरेश जोशी,एनजीओ प्रकोष्ठ के ललित तिवारी,निकाय प्रकोष्ठ के अमित शाह मोनू,पंचायत प्रकोष्ठ के नरेंद्र बिष्ट,लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सुरज सिराड़ी, दिव्यांग जन प्रकोष्ठ की संयोजक प्रीति गोस्वामी, खेलकूद प्रकोष्ठ के ललित खोलिया,सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के शिव सिंह नयाल तथा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के राजेंद्र जोशी को संयोजक बनाया गया है।सह-संयोजकों में चिकित्सा प्रकोष्ठ के रमेश नयाल,हरीश डोरा,विधि प्रकोष्ठ के बलवंत रौतेला,मयंक चम्याल,सहकारिता प्रकोष्ठ के दर्शन नेगीवाल,कैलाश बोरा,
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राजेंद्र प्रसाद,नीरज आर्य,
व्यावसायिक प्रकोष्ठ के महेश भट्ट,बालम करायत,
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के हरीश मेहरा,शैलेन्द्र सिंह,
शिक्षक प्रकोष्ठ के संजय वर्मा, महेंद्र सिंह भैंसोड़ा,
धर्म–संस्कृति/मठ–धर्मशाला प्रकोष्ठ के भुवन चंद्र त्रिपाठी, हेम जोशी,गोरखा प्रकोष्ठ के हेम थापा,करण धर्ती,आर्थिक प्रकोष्ठ के दीपक भट्ट,चमन मेहता,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के गोविंद चौहान,महेंद्र बिष्ट,एसएचजी प्रकोष्ठ के मुन्नी रावत,नेहा तिवारी,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के मोहन भण्डारी,हेम भण्डारी,व्यापार प्रकोष्ठ के मनोज तिवारी,जोगा डांगी,एनजीओ प्रकोष्ठ के गणेश काण्डपाल,पंकज बोरा,निकाय प्रकोष्ठ के श्याम पाण्डे,वंदना वर्मा,पंचायत प्रकोष्ठ के चंदन बिष्ट,महेंद्र रावत,लघु उद्योग प्रकोष्ठ के बसंत कुमार,भगवत फर्स्वाण,खेलकूद प्रकोष्ठ के रवि बनौला, सूरज नयाल,सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह, हरीश जोशी,पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के राहुल बिष्ट,कुन्दन मेहरा शामिल हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सह-संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
