

अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के प्रधान सहायक दीप चंद्र जोशी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को निगम परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दीप चंद्र जोशी ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा और वर्तमान नगर निगम अल्मोड़ा में अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संस्था को महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका कार्य व्यवहार और अनुभव हमेशा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी, वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, पार्षद वैभव पांडे, प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
