अल्मोड़ा-कुमाऊँ महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया।प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया,जिनके बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शारदा स्कूल और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला काफी रोमांचक रहा।वहीं दूसरा मैच खेलो इंडिया और स्टेडियम-बी की टीम के बीच आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया।प्रतियोगिता के आगामी चरणों में अन्य टीमों के बीच भी मुकाबले खेले जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मैचों का आनंद लेने के लिए मैदान में पहुंचे। खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरीश कनवाल और दीपक वर्मा उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश्वरी आर्या, मनमोहन,अनीता पवार, लता शाह, करिश्मा नायक,कैलाश मेहरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन,टीम भावना और बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम बताया।आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।साथ ही आगामी दिनों में होने वाले मुकाबलों में जिले की कई मजबूत टीमें भी अपनी चुनौती पेश करेंगी,जिससे प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *