अल्मोड़ा-कुमाऊं महोत्सव 2026 के नवम दिवस एवं स्टार नाइट के आठवें दिवस का आयोजन रविवार को सांस्कृतिक उत्साह और मधुर संगीत प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष शैखर लखचौरा ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदा पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती विनीता लखचौरा एवं श्रीमती प्रशस्ति शुक्ला उपस्थित रहीं।वहीं अतिथि के रूप में गिरीश मल्होत्रा,शमशाद पिथौरागढ़ी एवं कुंजिका वर्मा ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।इस अवसर पर शमशाद पिथौरागढ़ी एवं कुंजिका वर्मा ने कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के साथ संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष शैखर लखचौरा तथा स्टार नाइट के कलाकार को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक एपण कला की सुंदर स्मृति भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत दिशा अकैडमी अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह शास्त्रीय गायन से हुई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इसके बाद युवा प्रतिभा गर्वित तिवारी ने एकल शास्त्रीय गायन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल सीजन-12 के गोल्डन माइक विजेता एवं प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगायक सवाई भाट रहे।उन्होंने अपने लोकप्रिय लोक एवं फिल्मी गीतों से देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध रखा। सवाई भाट की दमदार आवाज और शानदार मंचीय प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे तथा पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दिशा अकैडमी, अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह शास्त्रीय गायन से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इसके पश्चात युवा प्रतिभा गर्वित तिवारी ने एकल शास्त्रीय गायन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल सीजन-12 के गोल्डन माइक विजेता एवं प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगायक सवाई भाट रहे। उन्होंने अपने लोकप्रिय लोक एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।सवाई भाट की सशक्त आवाज और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,मुख्य संयोजक हरीश कनवाल,मार्गदर्शक मुराद खान,जगदीश वर्मा,महोत्सव सचिव एवं नगर निगम पार्षद वैभव पांडे,अश्विन नेगी,वरुण कपकोटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक,पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों,अतिथियों के सम्मान और स्टार कलाकार सवाई भाट के यादगार गायन के साथ कुमाऊं महोत्सव 2026 की स्टार नाइट का आठवां दिवस भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *