अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 135वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित,समाज सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण,युवा शक्ति,नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख किया। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरणादायक प्रयासों को देश के सामने लाकर लोगों को सकारात्मक सोच और जनहित के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्रहित की भावना को लगातार मजबूत कर रहा है।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर माह देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं और ऐसे लोगों की कहानियों को सामने लाते हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया है। इससे आम नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाने का भी निर्णय लिया।इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के हित में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,महिला मोर्चा जिला प्रभारी विमला रावत,युवा मोर्चा जिला सह प्रभारी दीपक उप्रेती,पार्षद अमित शाह मोनू,जिला महामंत्री चन्दन बहुगुणा,मोहित बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी,गौरव भंडारी,सूरज सिंह बिष्ट,शुभम रौतेला,संजय भट्ट,अतुल मेहरा,दिव्या जोशी,आशीष डोगरा,पारस कांडपाल,गोपाल बिष्ट,खजान पाण्डेय, करन मेहरा,बृजेश बुधलाकोटी,चन्दन पालीवाल,पारस लोहनी,अभिषेक तिवारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *