

अल्मोड़ा-कुमाऊं महोत्सव के सातवें दिवस व स्टार नाइट के छठवें दिवस दिनांक 26 जून 2026 शुक्रवार को कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी व शमशाद पिथौरागढ़ी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,मुख्य संयोजक हरीश कनवाल,मार्गदर्शक मुराद खान,उपसचिव अनिरुद्ध पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नृत्य का सेमीफाइनल राउंड संपूर्ण हुआ जिसमें लगभग 80 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 40 लोगों का सलेक्शन हुआ जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिये गए।ज्योति थापा,लक्की पवार,अमित बोहरा,रधुली फैम अनिल रावत स्टार नाइट में स्टार के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सांची वर्मा द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।इसी के साथ कुमाऊं महोत्सव का स्टार नाइट का छठवा दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।
