अल्मोड़ा-आज विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसार देवी अल्मोड़ा में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के सहयोग से किरण स्वयं सहायता समूह माट द्वारा स्थापित वे-साइड ईट्रीज का उद्घाटन गंगा बिष्ट उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक हरीश तिवारी, सहायक प्रबंधक वैल्यू चैन गोपाल दत्त चबडाल ग्रामोत्थान रीप अल्मोड़ा, ग्रामोत्थान रीप टीम हवालबाग समूह की सदस्याएं,सहकारिता स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।उद्घाटन अवसर पर दर्जा मंत्री ने वे-साइड ईट्रीज का अवलोकन करते हुए ग्रामोत्थान रीप परियोजना द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *