अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण,
साइबर अपराधों की रोकथाम, पर्यटन सीजन में यातायात प्रबंधन,आपदा राहत कार्यों तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक सम्मेलन से हुआ,जिसमें पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत,सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए कहा कि ग्राम क्षेत्रों में होने वाली पुलिस कार्यवाहियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने थाना प्रभारियों एवं बीट अधिकारियों को बीट बुक शत-प्रतिशत अद्यतन रखने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।आगामी आपदा सीजन को देखते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में इच्छुक युवाओं के समूह गठित कर राहत एवं बचाव कार्यों में जनसहयोग बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया।गोष्ठी में जनपद में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं एवं अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना कर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, नाबालिग वाहन चालकों तथा रेट्रो साइलेंसर का उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने,साइबर जागरूकता अभियान चलाने तथा मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल के माध्यम से ठगी गई धनराशि होल्ड कराने संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों के गठन,महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई तथा जीरो एफआईआर एवं ई-जीरो एफआईआर के अंतर्गत तत्काल मुकदमा पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।एसएसपी ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी, साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि होल्ड कराने तथा तकनीकी साक्ष्यों के त्वरित संकलन पर विशेष बल दिया। साथ ही विभिन्न पुलिस पोर्टलों एवं नेटग्रिड के माध्यम से फरार, साइबर एवं वांछित अपराधियों की सूचनाओं का प्रभावी उपयोग करने को कहा।इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुनीता भट्ट ने अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।विगत माह थाना देघाट क्षेत्र में 54.45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना देघाट में नियुक्त हेड कांस्टेबल 85 ना०पु० नीरज बिष्ट को मई-2026 माह का “Employee of the Month” चुना गया।एसएसपी ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की।प्रभावी पुलिसिंग,उत्कृष्ट गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए एसएसपी अल्मोड़ा ने 24 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियो में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बोरा,कोतवाली अल्मोड़ा उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (चौकी प्रभारी धारानौला),कोतवाली अल्मोड़ा उपनिरीक्षक नरेश कोहली (चौकी प्रभारी मौरनोलो) थाना लमगड़ा,उपनिरीक्षक संजय जोशी (चौकी प्रभारी भिकियासैंण), थाना भतरौजखान अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कोतवाली चौखुटिया अपर उपनिरीक्षक नवीन सौराड़ी, थाना दन्या हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, थाना भतरौजखान हेड कांस्टेबल धीर सिंह, थाना दन्या
कांस्टेबल घनश्याम सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा कांस्टेबल केशव भौत,थाना लमगड़ा कांस्टेबल हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा कांस्टेबल कुन्दन सिंह, थाना दन्या कांस्टेबल आशुतोष रावत, पीएसी चालक अजय जोशी, पुलिस लाइन अल्मोड़ा कांस्टेबल हरपाल सिंह, एसडीआरएफ यूनिट सरियापानी कांस्टेबल कृष्णा कार्की, एसडीआरएफ यूनिट सरियापानी महिला कांस्टेबल कविता आर्या, कोतवाली सोमेश्वर फायरमैन दीपक सिंह दानू, फायर स्टेशन रानीखेत
होमगार्ड प्रताप सिंह होमगार्ड पूरन सिंह, यातायात सैल अल्मोड़ा होमगार्ड हरीश मनराल, कोतवाली रानीखेत
अनुचर प्रताप नाथ गोस्वामी, थाना दन्या स्वच्छक अनिल कुमार, पुलिस लाइन अल्मोड़ा हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट, थाना देघाट (एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ) शामिल रहे।गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैन्थोला, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ एवं प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस) मोहित कुमार, उपनिरीक्षक (एम) महेश कश्यप (आशुलिपिक), उपनिरीक्षक (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), उपनिरीक्षक (एम) पूरन रावत (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के अंत में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *