

अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश के विभिन्न जनपदों का दौरा कर विकासखंड एवं न्याय पंचायत स्तर तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस अभियान के माध्यम से हजारों लोगों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही प्राप्त हुआ, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने सरकार को सचिवालय से निकालकर गांव, न्याय पंचायत और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल कार्यशैली और जनता से निरंतर संवाद के कारण प्रदेश में विकास और सुशासन का नया वातावरण बना है। मुख्यमंत्री स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हैं।महेश नयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अल्मोड़ा के पांडेखोला में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी जी के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट करना उनकी संवेदनशीलता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया तथा पूरे प्रदेश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त दन्या में आयोजित जनसभा के दौरान शहीद बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने पूरे क्षेत्र की भावनाओं का सम्मान किया है। यह निर्णय शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरणीय बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि भाजपा के समस्त जिला,मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी मुख्यमंत्री धामी के जनकल्याणकारी प्रयासों,संवेदनशील नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा जनता का विश्वास भाजपा सरकार के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।महेश नयाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
