दन्या-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जागेश्वर क्षेत्र के दन्या दौरे के दौरान युवा कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर और मुख्यमंत्री गो बैक के जोरदार नारों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना तीखा विरोध दर्ज कराया। तुरंत हरकत में आयी पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के काफिले से दूर करते हुए हिरासत में लिया।युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है।प्रदेश पेपर लीक,भर्ती घोटालों,बढ़ती बेरोजगारी, चरमराई शिक्षा व्यवस्था, बेलगाम भ्रष्टाचार,महंगाई, बदहाल सड़कों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से जूझ रहा है लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विरोध की आवाज़ को पुलिस के दम पर कुचलने का प्रयास कर रही है।युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि धामी सरकार युवाओं के सवालों से घबरा चुकी है।जब भी युवा अपने अधिकार,रोजगार और भविष्य की बात करता है उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि जनआवाज़ को दबाने की कोशिश है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया होता,पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई की होती,युवाओं को रोजगार दिया होता और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की होती तो आज उसे काले झंडों का सामना नहीं करना पड़ता।युवा कांग्रेस ने सरकार से सवाल पूछा कि पेपर लीक के दोषियों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है?भर्ती घोटालों के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?प्रदेश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है सरकार जवाब क्यों नहीं देती?महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की जवाबदेही कौन तय करेगा?उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां हमारी आवाज़ को दबा नहीं सकतीं।युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी और राजधानी कूच के माध्यम से युवाओं के हक,सम्मान और भविष्य की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। कहा कि युवाओं की आवाज़ को हथकड़ियों से नहीं रोका जा सकता।उत्तराखंड का युवा जाग चुका है।अब वह अपने अधिकार लेकर रहेगा और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी राज कमल,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट,पूर्व सचिव एस एस जे परिसर अल्मोड़ा गोलू सतवाल,विधानसभा उपाध्यक्ष जागेश्वर कपिल बहुगुणा,युवा कांग्रेस जागेश्वर हरीश राम,युवा कांग्रेस जागेश्वर भगवान सिंह,युवा कांग्रेस जागेश्वर पंकज सिंह,प्रधान धसपड दिनेश पांडेय, गिरीश जोशी, सूरज मेहरा, करन बडवाल, हर्षिता बढ़वाल, नेहा बडवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *