

अल्मोड़ा-उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा एचएमबी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग शिविर में सक्रिय भागीदारी करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया।क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली बनाए रखने में योग की अहम भूमिका है।उन्होंने सभी कर्मचारियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारारियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
